
भिवंडी मनपा के शौचालय में विस्फोट प्रकरण में संस्था संचालक पर फौजदारी मामला दर्ज।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 17, 2019
- 499 views
भिवंडी ।भिवंडी शहर महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत भादवड ,पाईपलाईन स्थथित सार्वजनिक शौचालय में विद्युत सीगडी में विस्फो होने से खौलता पानी शरीर पर उडकर गिरने से शौच के लिए आने वाले दंपति गंभीर रूप से जखमी हो गए थे जिसमें पति की उपचार के दरम्यान मृृत्यु तथा पत्नी जीवन मौत से झूंज रही है। उक्त घटना के बाद शौचालय संचालक संस्था जवाबदार होने की पुुष्टि पुलिस जांंच में होने पर शांतीनगर पुलिस स्टेशन ने संस्था अध्य्यक्ष सहित संपूर्ण कार्यकारिणी के विरुद्ध फौजदारी का मामला दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी मनपा क्षेत्र सीमांतर्गत भादवड - पाईपलाईन स्थित सार्वजनिक शौचालय की देखभाल दुरुस्ती का ठेका आदर्श सामाजिक संंस्था को दिया गया है।परंतु इस शौचालय में अवैध रूप से बिजली आपूर्ति करने की जानकारी संस्था के पदाधिकारियों को हुई, जानकारी के अनुसार शौचालय देखभाल के लिए रखे गए शाहजमाल जादेबाब शेख व मर्जीना शेख नामक दंपति द्वारा चोरी की बिजली आपूर्ति कर उपयोग करने का मामला प्रकाश में आया है।उक्त दंपति ने २ जनवरी २०१९ को रात 11.30 बजे पानी गरम करने के लिए बिजली सीगडी में लगाया था जो सीगडी विस्फोट होकर उडकर खौलता पानी दोनों पति - पत्नी के ऊपर गिरने से गंभीर हो गए हैं। जिसमें जखमी पति शाहजमाल का अस्पताल में उपचार के दरम्यान मृृत्यु हो गई है और पत्नी मर्जिना गंभीर जखमी होने से जीवन मौत से संघर्ष कर रही है। पुलिस जांच में आदर्श सामाजिक सेवा संस्था दोषी पाए जाने पर पुलिस ने संस्था के अध्यक्ष पिराजी बंसीलाल कोमलवार सहित सचिव संदीप लिंगय्या जोगू ,कोषाध्यक्ष शंभूनाथ पटेल ,सदस्य लिंगय्या जोगू ,भारती कोमलवार ,संजय कावले ,सुनिल कुर्मी (पटेल ) आदि के विरुद्ध शांतीनगर पुलिस स्टेशन में भादंवि.कलम ३०४ (अ ) ,३३७ ,३४ अन्वये मामला दर्ज कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच पुलिस उपनिरीक्षक टी.आर.सालुंखे कर रहे हैं।
रिपोर्टर