डेहरी जीटी रोड किनारे बसे 10 एकड़ के प्राचीन राम-जानकी मंदिर का है अनोखा इतिहास, भगवान को साक्षी मानकर होती हैं सैकड़ों शादियां
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 16, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। जीटी रोड के बगल में करीब 10 एकड़ में फैला सैकड़ों वर्ष पुराना राम-जानकी मंदिर आज भी अपनी प्राचीनता और परंपरा को संजोए हुए है।
मंदिर परिसर में भगवान राम और माता जानकी की प्राचीन मूर्ति स्थापित है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यह ठाकुरबाड़ी सैकड़ों साल पुरानी है। मंदिर की देखरेख और नित्य पूजा का जिम्मा आज भी चार पुजारियों के परिवार के कंधों पर है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी सेवा करते आ रहे हैं। इन पुजारी में राधा कृष्ण मिश्रा शालिग्राम मिश्र दिनेश चौबे ऋषि मुनि पांडे मंदिर परिसर में ही इन लोगों को रहने और खाने की व्यवस्था है।
इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ होने वाला सामूहिक विवाह समारोह है। हर साल शादी के सीजन में यहाँ सैकड़ों युवक-युवतियों का विवाह बेहद धूमधाम से कराया जाता है। लोगों की धारणा है कि भगवान राम-जानकी को साक्षी मानकर किया गया विवाह सबसे शुभ होता है और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर दुल्हन की तरह सजाया जाता है और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से विवाह का आयोजन किया जाता है।


रिपोर्टर