शराब कांड के आरोपी की जेल में मौत, अफवाहों पर एसपी से संज्ञान की मांग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 16, 2026
- 2 views
रोहतास। जिले तिलोथू थाना क्षेत्र में दर्ज दो शराब कांडों में कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से शराब बरामद होने की बात सामने आई थी। गिरफ्तारी के करीब दो दिन बाद कारा मंडल जेल में उसकी मौत हो गई।
मौत की खबर सामने आने के बाद मामले को लेकर कुछ लोगों द्वारा तरह-तरह की बातें और अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इससे मामले को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
मामला संवेदनशील होने के कारण बिना जांच और आधिकारिक पुष्टि के किसी भी तरह का आरोप या प्रचार करना उचित नहीं है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर साजिश के तहत भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, तो एसपी रोहतास से पूरे मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की जाती है।
वहीं, मृतक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


रिपोर्टर