आपकी आस्था का सम्मान आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प


रोहतास। जिला प्रशासन की नयी पहल। जिलेवासियों को दिया गया सन्देश-"आपकी आस्था का सम्मान,आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प"। जिला प्रशासन का हरसंभव प्रयास है कि इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाय। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र के निर्देशन में जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण छठ-घाटों पर साफ-सफाई,प्रकाश-व्यवस्था सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध। जिलाधिकारी ने जिले के सभी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हृदय-तल से बधाई देते हुए अपील की है कि वे निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें। नदी,नहर और तालाब में गहरे पानी की ओर जाने से बचें। छोटे बच्चों को घाटों पर अकेले नहीं छोड़ें। भीड़ के दौरान धैर्य तथा अनुशासन बनाये रखें। किसी भी आपात स्थिति में मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों अविलम्ब सूचना दें। घाटों पे स्वच्छता बनाये रखें तथा प्लास्टिक और कचरा जलाशयों में न डालें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पे ध्यान नहीं दें और प्रशासन का सहयोग करें। आइये प्रशासन का सहयोग करें,सुरक्षा-निर्देशों का पालन करें और स्वच्छता तथा सामाजिक सौहार्द के साथ छठ महापर्व मनायें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट