कश्मीर के लिए पूरा हिंदुस्तान बाहें फैलाए खड़ा है - स्वतंत्र देव सिंह

मऊ ।। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस से सुबह 8 बजे मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

स्टेशन पर जोरदार नारों के बीच लगे मंच पर कार्यकर्ताओं ने उनको माला पहनाकर अभिनंदन किया। स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कश्मीर से 370 जैसा कलंक हटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी।साथ ही कहा कि आज पूरा देश कश्मीर के लिए बाहें फैलाए खड़ा है। बताते चलें कि प्रदेश अध्यक्ष का बुधवार को मऊ में कई कार्यक्रम है। जिसमें उनको शामिल होना है। रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ रही। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट