
बाढ़ से पीड़ित लोगों ने लिया प्राथमिक विद्यालय में शरण
- Hindi Samaachar
- Sep 29, 2019
- 283 views
जौनपुर ।। केराकत तहसील क्षेत्र के विकास खंड मुफ्तीगंज गाँव विजयीपुर में,पानी रे पानी तेरा रंग कैसा।मालूम होकि लगातार हो रही मुसला धार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जगह जगह भारी जलजमाव के चलते लोगों के सामने एक बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है।
देखा जाय तो ब्लाक मुफ्तीगंज के विजयीपुर में पासी बस्ती में, जलनिकासी की ब्यवस्था न होने से छप्पर में, रहने वाले दर्जनों परिवारों के रिहायशी छप्पर में पानी भर जाने से लोगों ने भाग कर प्राथमिक विद्यालय में, शरण ले लिया है। गोरख सरोज, करिया सरोज, सोनू सरोज, कंचन सरोज, बाले सरोज, संजना सरोज, मखदूमा सरोज, आदि लोगों के छप्पर में, बरसात पानी भर जाने से लोगों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में सपरिवार शरण ले लिया है। इसी क्रम मे गांव निशान दलित बस्ती में, वर्षा के चलते पलटू राम, मोहन राम, बनारसी राम, जिलेदार राम व रामनाथ का कच्चा मकान धराशायी हो गया ।लोग बे घर हो गये हैं। क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों में पानी भर गया है। मुफ्तीगंज बाजार में जलनिकासी न होने से सड़क पर जलजमाव हो जाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों के मकान में पानी भर जाने से लोग खौफजदा हो गये हैं।
रिपोर्टर