पण्डित उदयन त्रिपाठी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

छत्तीसगढ़ । वरिष्ठ इंजीनियर व बहुमुखी प्रतिभा के धनी पण्डित उदयन राजकिशोर त्रिपाठी को राष्ट्रीय संरक्षक पण्डित अनिल प्रताप त्रिपाठी के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया। राजनांदगाँव जिले के रहने वाले त्रिपाठी छत्तीसगढ़ प्रदेश में ब्राह्मण समाज की समस्याओं के लिए हमेशा कार्य करते रहें है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया गया। नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान  -भारत संगठन का विस्तार अब जोरो से होगा।  छत्तीसगढ़ प्रदेश में जल्दी ही बड़ा कार्यक्रम होगा जिसकी जानकारी दी जायेगी।  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने त्रिपाठी को अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उनको राष्ट्रीय संयोजक पण्डित अशोक दुबे, राष्ट्रीय संरक्षिका मंजू त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पण्डित आंसु मिश्रा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पण्डित संतोष उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव पण्डित नरेन्द्र शुक्ला,राष्ट्रीय प्रवक्ता पण्डित कृष्ण कुमार तिवारी,मध्य प्रदेश अध्यक्ष पण्डित शिवम पाण्डेय, मध्य प्रदेश अध्यक्षा प्रियंका दूबे, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पण्डित राकेश मिश्रा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्षा आशा शुक्ला आदि लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट