दुर्गा प्रतिमाओं का जयकारे गाजे- बाजे के साथ धूमधाम से हुआ विसर्जन

रिपोर्ट-राम मोहन अग्निहोत्री 

ज्ञानपुर,भदोही ।। नवरात्र में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा  का विसर्जन  धूमधाम से  किया गया।  मंगलवार और बुधवार को प्रतिमा विसर्जन की धूम मची रही। गाजे-बाजे  ढोल-नगाड़े संग माता की जय जयकार  लगाते प्रतिमा विसर्जन जुलूस में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जुलूस में लोग नाचते गाते विसर्जन स्थलों तक पहुंचे। विसर्जन के दौरान लोगों की भीड़ रही । चौरी क्षेत्र के लठिया नहर पुलिया के पास कई  दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। आसपास के क्षेत्रों से आई  अन्य प्रतिमाएं भी विसर्जित की गई ।भदोही शहर में बेहद ही खास तरीके से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा किया गया। यहां 100 से अधिक प्रतिमाआें की एक साथ यात्रा निकली गयी और विसर्जन के लिए ले जायी गयी। यह परंपरा बीते कई वर्षों से चली आ रही है। इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और भी खास रहा यहां मां दुर्गा की भक्ति के साथ साथ देश भक्ती भी देखने को मिल रही है। सभी प्रतिमाओं पर तिरंगे झंडे लगे रहे।

भदोही शहर इलाके के सभी दुर्गा पंडालों की मुर्तिया एक साथ एकत्र होकर विसर्जन के लिए जाती है इस वर्ष 100 से अधिक पंडालों की मुर्तिया कटरा बाजार के पास एकत्र हुई और भक्त नौ दिनों की पूजा अर्चना के बाद आज नाचते गाते गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की मूर्तियो का विसर्जन किये विसर्जन यात्रा में लोग मां के जयकारे लगाकर जुलूस में शामिल रहे। प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए थे और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही थी। यात्रा के रास्तों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।और यात्रा के मार्गो पर यातायात का डाइवर्जन किया गया था। दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष व भदोही ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि मां के भक्त बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यात्रा में शामिल हुए। दूर दूर से काफी संख्या में महिला श्रद्धालु भी विसर्जन देखने पहुंची। भदोही गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है।और सभी धर्म के लोगों ने विसर्जन मे काफी सहयोग किया है। इसी क्रम में खमारियाँ नगर में माँ दुर्गा जी का विसर्जन बड़े ही धूमधाम से चकवा हनुमान मंदिर के पोखरे में माता के जयकारे के साथ विसर्जन किया गया। और पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह जी अपने हमराहियों के साथ पूरे नगर भ्रमण के दौरान साथ साथ रहे। विसर्जन में मुख्यरूप से ,भाजपा नेता संदीप कुमार मौर्य,समाजसेवी,दीनानाथ बरनवाल,छेदी लाल केशरी,उमेश जायसवाल,विनय मौर्य,जय प्रकाश शुक्ल,रवि वर्मा,दिनेश सेठ,अमरेश गिरी,चंदन ठठेरा, गुड्डू गुप्ता,राजू हलवाई आदि लोग रहे।श्री दुर्गापूजा विसर्जन जुलूस मंगलवार को भदोही व नई बाजार में सकुशल हर्षोल्लास के बीच सम्पन हो गया।एकमा से लेकर अजीमुल्लाह चौराहे व रेलवे पकरी फाटक तक श्रद्धालुओं के हुजूम के बीच माँ के जयकारो के साथ नगर की सभी प्रतिमा उगापुर में विसर्जित किया गया।नईबाजार में भी बीडी कार्पेट स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाठक, दिलीप गुप्ता, लालता प्रसाद सोनकर, विनय उमर, राजीव मोदनवाल, विकास साहू आदि ने देवी प्रतिमाओ की आरती की वहां भी नगर भ्रमण पश्चात जुलूस सकुशल संपन्न हुआ।शाम रजपुरा रामलीला मैदान में रावण दहन भी हुआ।इस दौरान जय श्री राम के नारो से वातावरण भक्ति मय हो गया।नवरात्रि के नव माँ देवी स्वरूपो की पूजा 29 सितंबर से प्रारम्भ हुआ।प्रथम दिन की शुभारंभ देवी माँ  शैलपुत्री के पूजन अर्चन से हुआ।इसके बाद ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि देवी के पूजन के पश्चात मंगलवार को प्रतिमा विसर्जित किया गया।मंगलवार सुबह से ही सभी पूजा समिति के लोग पूजा पंडाल में विधिवत पूजा व आरती कर प्रतिमाओ को जुलूस के शक्ल में एकमा लेकर पहुंचे वहा नंबरिंग के बाद 2..45 बजे सभी प्रतिमा उगापुर के लिए रवाना हुई।शाम 4.30 बजे अजीमुल्लाह चौराहे से आगे बढी लगभग 8.35 बजे सभी प्रतिमा लिप्पन तिराहा क्रास कर गई।विसर्जन जुलूस सकुशल संपन्न कराने में जिला प्रशासन सहित पूजा महासमिति व नगर के संभ्रांत जन लगे रहे।चौराहे पर एकमा के कैम्प में स्वयं डीएम राजेंद्र प्रसाद व एसपी राम बदन सिंह सहित निर्यातक हाजी अब्दुल हादी, हाजी शाहिद हुसैन, उमेश गुप्ता मुन्ना, एचएन  मौर्य, अरविन्द गुप्ता, जाहिद बेग,मिठाई लाल दूबे, संजय दूबे, पन्नालाल यादव, कन्हैया लाल मौर्य,अरविन्द मौर्य आदि उपस्थित रहे। चौराहे पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठक के लोग भी उपस्थित रह कर शांति व सद्भावना का संदेश दिया।चौराहे पर श्री दुर्गापूजा समिति की ओर से भव्य भंडारा का आयोजन भी दिन भर चलता रहा जिसमें 35 हजार से अधिक लोगो में प्रसाद वितरण हुआ।नगर पालिका के कैम्प में विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ईओ जी लाल प्रियकुमार श्रीवास्तव, करुणा शंकर दूबे, गिरधारी जायसवाल, हसीब खां, दानिश सिद्दीकी, अरुण जायसवाल बबलू,भरत जायसवाल,  संतोष चौहान, अख्तर खां, अकबर अंसारी, महबूब बेग, मो.अली सिद्दीकी, दया मौर्य, शिवशंकर यादव, कन्हैया लाल मौर्य, अमित जायसवाल, ब्रम्ह जायसवाल, भगवान सिंह,अशोक पाल,मुकेश दूबे आदि भी शमिल रहे।सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम व सोओ सहित  कोतवाली निरीक्षक श्रीकांत राय हमराहियों संग भ्रमण करते रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट