बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस

जौनपुर।। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर में स्थित सूर्य चिल्ड्रन एकेडमी में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस। बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के चेहरे पर खुशियों की लहर दौड़ रही थी। अध्यापक तथा बच्चों ने मिलकर पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश तिवारी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण तथा बत्तियां जला कर बाल दिवस समारोह का आयोजन किया।

भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन, 14 नवंबर, को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि नेहरू जी  बच्चों से बहुत प्यार करते थे और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। नेहरू जी के जीवन चरित्र पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए काफी गहरा चर्चाएं भी हुई। बच्चों को आत्म विश्वास, दृढ़ प्रतिज्ञ कर्तव्यनिष्ठ बनने का शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद बच्चों को मिठाईयां बांटी गई। बच्चों ने दृढ़ प्रतिज्ञ होकर चाचा नेहरू जी के बारे में काकी शिक्षा ग्रहण की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक गण प्रबंधक साकेत कुमार पांडेय, प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश तिवारी, जगदंबा प्रसाद दुबे, इंद्रेश, प्रदीप, वैशाली, सुधा एवं सभी छात्रों की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट