दबंगो ने काट ली दूसरे की धान की फसल

देवरिया ।। जनपद के बरहज तहसील अंतर्गत विकासखंड भागलपुर के ग्राम सभा देऊबारी में पत्रकार भगवान उपाध्याय मास्टर ऑफ जर्नलिस्ट की फसल गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कल शाम को काट ली गई भगवान उपाध्याय के घर का कोई भी सदस्य शाम को घर नहीं था। जब सुबह धान की फसल काटने के लिए मजदूर खेत में पहुंचे तो दंग रह गए और पत्रकार भगवान उपाध्याय के घर उनके पिता श्री प्रेम शंकर उपाध्याय को फसल काट लिए जाने की सुचना दिया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और जब जाकर खेतों में देखा तो संपूर्ण खेत की फसल काट  ली गई थी जिसकी सूचना  भगवान उपाध्याय द्वारा हल्का पुलिस गिरिजेश तिवारी को  व उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह के कहने पर दे दिया गया लेकिन गौरतलब यह है कि अब तक पुलिस विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे अपराधियों का हौसला बढ़ता दिखाई दे रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट