अधिकतर महिलाए पती, सास-ससुर एवं ननद से पीड़ित है-अनिता सिंह राज्य महिला आयोग

भदोही ।। भदोही जनपद में राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनीता सिंह द्वारा लो0नि0वि0 गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई की गई। जिसमें महिला उत्पीड़न से संबंधित 37 महिलाओं द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। उनकी समस्याओं को एक-एक करके गंभीरता से लेते हुए 10 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करते हुए  एक महिला आयोग को ट्रांसफर किया गया प्रार्थना पत्र ,शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

उन्होंने बताया कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जनपद के राजकीय गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज की महिला जनसुनवाई में  उन्होने कहा कि अधिकतर महिलाए पती, सास-ससुर एवं ननद से पीड़ित है। उनके परिवार के सदस्यों को परिवार परामर्श केन्द्र बुलाकर काउंसलिंग की जाय। यदि समस्या फिर भी नही सुलझती है तो उचित धारा में मुकदमा दर्ज किया जाय।  

अनिता सिंह ने महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए 1090 तथा 181 नम्बर संचालित है। इसके अलावा 100 नम्बर पर डायल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। उन्होने बताया कि महिलाओं के भर पोषण के लिए प्रोबेशन कार्यालय से दी जाती है। अधिकारियों को चाहिए कि वे इन योजनाओं का लाभ पीडित महिलाओं को दिलाये।

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने कन्या शुमंगला योजना लागू किया है   इसके अन्तर्गत बच्ची के जन्म से लेकर स्नातक तक कुल 15000 रूपये दिये जायंगे। यह लाभ एक परिवार में दो लडकियों तक मिलेगा। परिवार की आय 03 लाख रूपये से अधिक न हो। इसका लाभ गोद ली गयी लडकी को भी मिलेगा। इस अवसर पर  ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव औराई पुलिस क्षेत्राधिकारी  प्रोवेशन अधिकारी महेंद्र यादव समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट