बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हेलीकॉप्टर से 10 जनवरी को आयेंगे भीम बांध


पटना ।। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 10 जनवरी को हेलीकॉप्टर के द्वारा भीम बांध आएंगे और यहां पारिस्थितकीय पर्यटन स्थल पर जारी पर्यटकीय सुविधाओं के विकास का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अवलोकन करेंगे। बाद में वे वायु मार्ग से ही मुंगेर जायेंगे और वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ निर्धारित बैठक में हिस्सा लेंगे। श्री मोदी मुंगेर से हेलीकॉप्टर के जरिये इसी दिन पटना वापस लौट जाएगे । उप मुख्यमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारी जारी है। उधर बीजेपी राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रकाश कुमार भगत पार्टी जनों के साथ उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में उप मुख्यमंत्री श्री मोदी रेल मार्ग से 09 जनवरी को जमुई आ रहे थे। अपरिहार्य कारणों से उनके कार्यक्रम में तब्दीली की गई है। अब वे 10 जनवरी को ही सीधे हेलीकॉप्टर से भीम बांध आयेंगे और मुंगेर के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना वापस लौट जाएंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट