जौनपुर । कांग्रेस ने सीएम योगी के सामने रखी शर्त, आवारा पशुओं मुक्ति या फिर किसानों को भत्ता दे सरकार

जौनपुर। 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले जमीन तैयार करने के प्रयास में जुटी कांग्रेस किसानों के जरिए बीजेपी सरकार को घेरने के प्रयास में जुटी है। किसान जागरण अभियान के जरिये जहां कांग्रेस सरकार को घेर रही है वहीं, किसानों से समस्याओं से संबंधित फार्म भरावाकर यह भरोसा दे रही है कि उसके उत्पादों को सही मूल्य दिलाने तक वह संघर्ष करती रहेगी। यह अभियान अब पांचवे चरण में पहुंच गया है। इसके तहत मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं से संबंधित एसडीएम सदर को सौंपा।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारा लगाते हुए एसडीएम सदर को जनपद के किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए लगभग 7000 किसानों द्वारा भरा गया किसान मांग पत्र सौंपा। किसानों की समस्याओं पर अमल करते हुए समस्याओं का अति शीघ्र निस्तारण करने की मांग किया। किसानों की समस्या की जानकारी जुटाने के लिए लगभग एक पखवारे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों से किसान मांग पत्र भरवाया जा रहा था। आज उसी मांग पत्र को तहसील दिवस पर एसडीएम सदर को सौंपा और किसानों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया गया।   किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित इस आंदोलन को धार देने के लिए राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिन नाइक ने कहा कि प्रदेश व जिले का किसान बेहाल है। सरकार उनकी समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। 


आवारा पशुओं से जनपद का किसान परेशान है। सरकार द्वारा बनाए गए पशु शालाओं में बेजुबान पशु भूखो दम तोड़ रहे हैं, मुफ्तीगंज ब्लाक के पेसारा गांव में अभी दो दिन पहले की बात है अस्थायी गौशाला में कुत्तों के हमले में लगभग दस गोवंश बुरी तरह से जख्मी होने के कारण दम तोड़ दिए हैं,जनपद के किसानों का कर्जा माफ नहीं किया जा रहा है। वहीं सरकार द्वारा उद्योगपतियों का 5.5 लाख कर्ज माफ किया गया है। 


 उसी क्रम में जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है, लेकिन इस दिशा में कदम नहीं उठा रही है। इसलिए किसानों की समस्याओं को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर प्रदेश सरकार से मांग करती है कि किसानों का कर्जा माफ हो, बिजली बिल हाफ हो ,गेहूं धान खरीद हाथों-हाथ हो ,धान का प्रति क्विंटल दाम ₹2500 हो तथा गेहूं का प्रति कुंटल दाम ₹3200 हो तथा किसानों को खाद-बीज भी सस्ते दाम पर उपलब्ध कराया जाए।


 उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला,आज़म ज़ैदी,विकास तिवारी,रविशंकर शुक्ला, सुरेंद्र विक्रम सिंह,राकेश सिंह डब्बू,मुफ़्ती मेहँदी,विशाल सिंह हुकूम, लवकुश गुप्ता, सतीश चंद्र निषाद, धर्मेंद्र निषाद, राणा प्रताप सिंह,नीरज राय, रेयाज अहमद, सरवर अहमद, उस्मान अली,शनवाज़ खान, प्रभात सिंह, राजन तिवारी, प्रवीण सिंह पिंटू,बब्लू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता,निसार इल्लाही, मोहम्मद अशरफ, कलंदर बिन्द, पारसनाथ,इक़बाल, आजम जैदी आदि सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट