पत्री पुल के ट्रैफिक से लोगों को नही मिल रहा छुटकारा

कल्याण : कल्याण पश्चिम व कल्याण पूर्व को जोड़ने वाले कल्याण शिल रोड के पत्री पुल के ट्रैफिक की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। नागरिकों द्वारा दी जा रही शिकायतों को प्रशासन नजरअंदाज कर रहा जिसके कारण कभी कोई व्यक्ति भारी मुसीबत में पड़ सकता है।

गौरतलब हो कि पिछले कई सप्ताहों से कल्याण के पत्री पुल पर रास्ता बंद होने के कारण भारी ट्रैफिक लग रहा है। मुंब्रा बाईपास भी मरम्मत के लिए बंद होने के कारण पूरा ट्रैफिक कल्याण शिल रोड़ पर ही आ रहा साथ ही यातायात पुलिस की अनियमितता के कारण भारी वाहन भी शहर में बेरोकटोक घुस रहे है जो ट्रैफिक की समस्या में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

सबसे बडी समस्या है कि कल्याण में ज्यादातर अच्छे अस्पताल हैं और गंभीर मरीज त्वरित इलाज के लिए कल्याण एम्बुलेंस द्वारा जाते है जिससे सबसे ज्यादा समस्या का सामना मरीजों को करना पड़ता है। कुछ ऐसी बीमारियों जिनमे तुरंत अस्पताल पहुचने की जरूरत होने पर इस भारी जाम में मरीज दम भी तोड़ सकता है लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई उपाय नही किया जा रहा है। स्कूल आने जाने वाले बच्चे भी इस जाम का शिकार हो रहे हैं।

अगर जल्द ही इसका कोई उपाय नही किया गया तो निश्चय ही नागरिकों का रोष सड़क पर दिख सकता है क्योकि कल्याण में नागरिक सड़कों की समस्या से तो पहले से ही पीड़ित हैं और साथ मे ट्रैफिक होने से खीझ से भर जाते हैं। यही नही यह खीझ कई बार गाड़ियों के आगे पीछे होने या सट जाने से झगड़े में भी तब्दील होते देखा गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट