
भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 2431
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 27, 2020
- 3031 views
भिवंडी पालिका क्षेत्र 102 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 83 कुल 185 नये मरीज
भिवंडी।। भिवंडी में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं।
आज 27 जून शनिवार,भिवंडी शहर में 102 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ की संख्या 1690 पर पहुँच चुका हैं. जिसमें आज 03 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 97 पर पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही आज 180 लोग उपचार के दरम्यान अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने से ठीक होने की संख्या 692 पर पहुँच चुकी हैं.वही पर 901 लोगों का अब भी उपचार चल रहा हैं। साथ - साथ शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए संक्रमित मरीजों के परिजनो को कोरंटाईन किया जा रहा हैं जिसकी संख्या 282 हैं।
शहर के संगमपाडा परिसर से सबसे ज्यादा 17 मरीज मिले. जिनमें 07 महिला 10 पुरुष का समावेश हैं.दूसरे नंबर पर पदमानगर में कुल 13 मरीज मिले जिनमें 06 महिला 07 पुरुष का समावेश हैं.तीसरे नबर पर नदीनाका से 10 मरीज़ मिले जिनमें 01 महिला 09 पुरुष का समावेश हैं.चौथें नबर पर मिल्लतनगर परिसर में भी 10 मरीज़ मिले जिनमें 02 महिला 08 पुरुष का समावेश हैं। इसके साथ गायत्रीनगर 01 पुरुष,अवचित पाडा से 03 पुरुष , शांतिनगर 02 पुरुष, नवीवस्ती 03 महिला 04 पुरुष, गैबीनगर 01महिला, भाग्यनगर 03 महिला 05 पुरुष, कामतघर गांव 05 महिला 01 पुरुष व 01 बालक, अंजुर फाटा 02 महिला 04 पुरुष, भंडारी कंपाउड 05 महिला 02 पुरुष, आजमीनगर 01 महिला 01 पुरुष, इदगाह 04 महिला 05 पुरुष आज संक्रमित हुए हैं.जिसमें 39 महिला 62 पुरुष तथा 01 बालक कुल 102 लोगो का समावेश हैं।
इसी तरह ग्रामीण परिसर में इस वैश्विक महामारी ने कोहराम मचाकर रखा हुआ हैं। आज 83 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 741पर पहुँचा.जिनमें मृतकों की संख्या 12 पर पहुँच चुका हैं। उपचार के दरम्यान 151 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं.578 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं। जिसमें खारबाव परिक्षेत्र से 27 मरीज मिले जिनमें कोपर गांव 04 पुरुष 02 महिला, काल्हेर गांव 07 पुरुष 04 महिला, कशेली गांव 04 पुरुष, चरनीपाडा 02 पुरुष, खारबांव गांव 02 महिला, डूंगे गांव 01 महिला व पाये गांव 01 पुरुष का समावेश हैं। कोन गांव कार्यक्षेत्र 12 मरीज मिले जिनमें कोन से 06 पुरुष 01 महिला, वापगांव 01 पुरुष, सरवली 01 पुरुष, पिंपलास 01 पुरुष, राजनोली 01 पुरुष व मुवल 01 पुरुष का समावेश हैं। पडघा गांव से 01महिला संक्रमित हुई हैं। अनगांव कार्यक्षेत्र से 09 मरीज़ मिले जिनमें शेलार 03 पुरुष 01 महिला, पुडांस 01 पुरुष, निबंवली 01 महिला, धोड़ावडवली 01 पुरुष, महापोली 01 पुरुष, बापदेव पाडा 01 पुरुष का समावेश हैं। दिवा अंजूर कार्यक्षेत्र से 07 मरीज मिले जिनमें दिवे गांव से 03 पुरुष 04 महिला का समावेश हैं। चिंबीपाडा परिसर से 07 मरीज़ मिले जिनमें खोणी 03 पुरुष 01 महिला, चिंबीपाडा 02 पुरुष व कटाई 01 महिला का समावेश हैं। इसके साथ ही सारंग गांव 02 पुरुष 02 महिला, अंजूर 02 पुरुष, सुराई 01 पुरुष, बेहले 03 पुरुष 02 महिला, मानकोलॊ 02 पुरुष, वलपाडा 01 पुरुष, दापोडा 01 पुरुष , वलगांव 02 पुरुष व दिवे 02 पुरुष भी संक्रमित हुए हैं।
ठाणे जिला के भिवंडी परिक्षेत्र में कुल मरीजों की संख्या 2431 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें 843 मरीज़ उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं। कुल 109 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी हैं। इसके साथ ही 1479 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं।
रिपोर्टर