
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
- अंकित पांडेय
- Aug 15, 2018
- 199 views
भदोही।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह ध्वजारोहण के पश्चात विभिन्न विद्यालयो में छात्र छात्राओ ने गीत संगीत विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम से अपने प्रतिभा को जौहर दिखाया।वही दोपहर नगर में भाजपा की ओर से पौधरोपण भी हूआ।पालिका क्षेत्र में 4 हजार पौधरोपण व नगर इकाई की ओर से 1100 पौधे रोपे गये।पौधरोपण में कार्यकर्ताओ के उत्साह वर्धन में भाजपा प्रदेश मंत्री व जनपद प्रभारी संजर राय भी उपस्थित रहे।नगर में जिल प्रभारी के नेतृत्व में दर्जनों मंदिर, सार्वजानिक स्थलो व नीजी प्रतिष्ठानों में पौधे रोपे गये।प्रभारी ने कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी से पौधरोपण व संरक्षण के निर्देश दिये।कहा पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार गम्भीर है।सरकार के निर्देश पर आज पावन बेला पर सभी शहरी व ग्रामीण राजकीय कार्यालयों के अधिकारियों कर्मचारियों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया।पार्टी कार्यकर्ताओ को भी दिशा निर्देश था जिस कडी में नगर के कार्यकर्त्ता बुथ स्तर पर 1100 पौधे रोपे गये।जिला प्रभारी ने नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता के समर्पित भाव से किये जा रहे पार्टी कार्य को सराहा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक,पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, संगीता खन्ना, विभूति तिवारी ,डा.विनोद कुमार सोनकर शास्त्री, सिद्धार्थ सोनकर, सभासद जितेंद्र यादव, रवि जायसवाल, राजीव मोदनवाल, गोवर्धन राय, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर