वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ"कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

देवरिया ।। आज कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों/ कृषकों को एन0आई0सी0, देवरिया, कृषि विभाग की वेबसाईट www.upagriculture.com OR https//webcast.gov.in/up/agriculture  पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से ‘‘वैज्ञानिकों की बात किसानो के साथ’’ कार्यक्रम में खेती बाडी की जानकारी सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री, लाखन सिंह, राज्य कृषि मंत्री, प्रमुख सचिव(कृषि), उ0प्र0 शासन व सोराज सिंह, कृषि निदेशक, वी0पी0सिंह, कृषि निदेशक एवं सुनील अग्निहोत्री, अपर कृषि निदेशक(कृषि रक्षा) की उपस्थिति में वैज्ञानिकों ने कृषि से संबंधित नवीन तकनीकी जानकारियां दी।

इस लाइव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर व 176 न्याय पंचायतों में क्षेत्रीय कर्मचारियों ए0टी0एम0/बी0टी0एम0/प्राविधिक सहायक ग्रुप-3/सहायक विकास अधिकारी(कृषि) की देखरेख में लैपटाप एवं मोबाइल पर कृषकों को दिखया गया। उक्त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के समय जनपद के एन0आई0सी0, देवरिया में डा0ए0के0मिश्र, उप कृषि निदेशक, सन्त लाल, भूमि संरक्षण अधिकारी, रतन शंकर ओझा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, मु0 मुजम्मिल, जिला कृषि अधिकारी, सीताराम यादव, जिला उद्यान अधिकारी, आनन्द कुमार शुक्ला, जिला गन्ना अधिकारी, नन्दकिशोर, जिला कार्यकारी अधिकारी(मत्स्य) रणजीत कुमार, प्राविधिक सहायक ग्रुप-3 प्रकाश चन्द्र शर्मा, बी0टी0एम0 एवं कृषक संजय कुमार जायसवाल, विनोद कुमार मिश्रा, जयराम पटेल, श्रीमति मुन्नी शर्मा, रामानन्द उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट