सिम्पल सिंह बने जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के युवा जिलाध्यक्ष

अयोध्या ।। अयोध्या जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया के निर्देश पर पार्टी में जान फूंकने के लिए स्थानीय स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को कमान सौंपी गयी है। 

पार्टी का जिलाध्यक्ष युवा कार्यकर्ता सिंपल सिंह को बनाया गया है। युवाओं को संगठन में शामिल कर पार्टी को धार देने का प्रयास किया गया है।

पार्टी के युवा संगठन के युवा प्रधान सचिव संतोष सिंह कल्लू' व उपाध्यक्ष आदर्श सिंह बने, इसी प्रकार सचिव सुमित सिंह, सचिव विजेन्द्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष मिल्कीपुर अभिषेक सिंह, सचिव मनीष कसौधन, सोहावल ब्लाक अध्यक्ष विकास सिंह, उपाध्यक्ष रविराज निषाद, प्रिंस सिंह को ब्लाक सचिव बनाया गया है।

पार्टी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह जेडी ने युवा पदाधिकारियों को क्षेत्रों में पदानुसार रचानात्मक प्रयास कर पार्टी मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कोविड 19 कोरोना वायरस को देखते हुए सोशल डिस्टेंस व मास्क लगा कर कार्यक्रम कुवर मैरिज लॉन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के पदाधिकारी शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट