हसनपुर कसही चौर में स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की मौत

समस्तीपुर से पंकज आनंद ब्यूरो के साथ रूपेश कुमार की रिपोर्ट

समस्तीपुर ।। हसनपुर थाना क्षेत्र के देवरा गांव  के कसही चौर  पानी भरे गड्ढे  में नहाने के दौरान डूबने से एक (14) वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान-  देवरा गांव निवासी रामबाबू सिंह,के पुत्र (14) वर्षीय रौशन कुमार सिंह, के रुप मे हुई है।घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार रौशन कुमार  अपने तीन-चार साथियों के साथ गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर गांव स्थित कसही चौर में स्नान करने गया था। लोगों का बताना है कि रौशन स्नान कर रहा था, इसी बीच वह गहरे पानी मे चला गया। स्नान कर रहे अन्य साथी जब उसे कुछ देर पानी में नहीं देखा तो सभी ने मिलकर उसकी खोजबीन की। लेकिन वह नहीं मिल पाया। घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

हसनपुर- पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोग पानी में रौशन की तलाश करने लगे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।हसनपुर- थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट