भाजपा सरकार मे देश व प्रदेश की जनता है परेशान -हृदय नारायण प्रजापति

भदोही: भदोही विधानसभा औराई के नगर पंचायत घोसिया राजापुर में निर्जला देवी प्रजापति (सभासद) के आवास पर प्रजापति समाज के लोगों से जनसम्पर्क करते हुए समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला महासचिव श्री हृदय नारायण प्रजापति ने प्रजापति समाज को संबोधित करते हुए कहा जबसे भाजपा की सरकार बनी है पूरे प्रदेश का मज़दूर किसान बदहाल हो गया है | किसानो को अपनी उपज का मूल्य नही मिल रहा है पूरे प्रदेश का नौंजवान बेरोज़गारो से झेल रहा है रोज़गार माँगने पर ये बीजेपी सरकार नौंजवानो पर लाठियां चलवा रही है| 

            श्री प्रजापति ने कहा कि इस बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है | खुलेआम छीनौती अपहरण हत्याए हो रही है| प्रदेश की जनता इस सरकार से पुरी तरह त्रस्त हो चुकी है | अब जनता जनता को पुर्व के समाजवादी पार्टी की सरकार की यादें आ रही है| पुर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में काफ़ी अच्छा कार्य किए थे सभी के मान सम्मान की रक्षा करते हुए प्रजापति समाज के लिए काफ़ी योजनाएँ चलायी गई थी | उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यों को बताया तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट हुए प्रजापति समाज के लोगों से हाथ जोड़कर अपील भी की |

           इस मौके पर मुख्य रूप से राजू प्रजापति शारदा प्रजापति,काजू रामराज प्रजापति हृदय नारायण प्रजापति सचीन प्रजापति प्रदीप प्रजापति मनीष प्रजापति राकेश प्रजापति केशव प्रजापति रमाशंकर प्रजापति मनोज प्रजापति बृजेश प्रजापति विशाल प्रजापति निर्जला देवी फुलपत्ती देवी मन्नी देवी दुर्गावती देवी मालती देवी सोनी देवी धर्मा देवी एवं विमला देवी,सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट