
अपना पूर्वांचल महासंघ के मार्गदर्शक अमरजीत मिश्र को मुंबई प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Oct 20, 2020
- 2308 views
मुंबई : भाजपा में उत्तर भारतीयों के कद्दावर नेता व अपना पूर्वांचल महासंघ के मार्गदर्शक अमरजीत मिश्र को मुंबई प्रदेश का भाजपा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अपना पूर्वांचल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। अमरजीत मिश्र को पूर्वांचल का जमीन से जुड़ा हुआ नेता माना जाता है तथा हमेशा ही वह एक सहयोगी की भूमिका में खरे उतरते हैं।
अपना पूर्वांचल महासंघ जो कि पूर्वांचल निवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबध्द है तथा प्रत्येक नागरिक के उत्थान के लिए निरंतर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के बीच समन्वय स्थापित करने तथा विकास के नए आयामों को पूर्वांचल वासियों तक पहुंचाने का काम राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दुबे के नेतृत्व में कर रही है। इसी संस्था के मार्गदर्शक के रूप में संस्था को अपने उत्कृष्ट अनुभव से मार्गदर्शन करने वाले अमरजीत मिश्र को भाजपा मुंबई का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूरी संस्था जोश से भर गई है।
अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड़. अशोक दुबे ने अमरजीत मिश्र को पूरी संस्था की तरफ से बधाई देते हुए अपार हर्ष व्यक्त किया तथा यह कहा कि अमरजीत मिश्र के इस पद पर आसीन होने से पूर्वांचल वासियों के विकास में एक नई दिशा मिलेगी तथा अमरजीत मिश्र पूर्वांचल वासियों के हृदय में बसते हैं इसका कारण यह है कि हमेशा वह सभी के सुख दुख में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए यथासंभव आवश्यक मदद के लिए तत्पर रहते हैं। अमरजीत मिश्र के भाजपा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अरविंद मिश्रा 'पिंटू', पत्रकार नवीन पाण्डेय, अमित सिंह, साधना पाण्डेय, पवन सिंह, फूलचंद दीक्षित अनिल यादव, हरिकेश यादव, श्रीमती आशीष शुक्ला व मनोज राय समेत सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी प्रकट की।
रिपोर्टर