माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ ठाणे जिला के कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र पाटिल की निर्विरोध नियुक्ति

भिवंडी।। भिवंडी ग्रामीण परिसर स्थित के.एन.टी.विद्यालय के क्लर्क राजेन्द्र पाटिल को ठाणे जिला माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध नियुक्ति की गयी है.बतादे कि श्रमिक मंडल भिवंडी संस्था द्वारा संचालित कें एन.टावरे विद्यालय जू-नंदुरखी (लखीवली) में पिछले 24 सालों से जूनियर क्लर्क के रूप में काम कर रहे है इसके साथ ही संगठन में अहम भूमिका निभाने के साथ -साथ सदैव सक्रिय रहते है। इनके कार्यो को देखते हुए संगठन ने पूर्व में इन्हे भिवंडी ग्रामीण अध्यक्ष पद जैसे अहम पद पर नियुक्ति कर चुकी है। इनकी कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने से ग्रामीण परिसर के शिक्षकों में उत्साह व्याप्त है वही पर बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट