चारमाईल का युवक कोलकाता की लड़की संग विवाह कर पहुंचा बरही महिला थाना

हजारीबाग संवाददाता अशोक कुमार मेहता

हजारीबाग ।। बरही चारमाईल निवासी अरुण कुमार पासवान पिता बद्री पासवान पश्चिम बंगाल कोलकाता के उल्टाडंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत साधना राय पिता स्व रमेशचंद्र राय दोनों प्रेमी जोड़ों ने आपसी सहमति के साथ व्यवहार न्यायालय कोडरमा में समाजसेवी प्रेमचंद नायक के सहयोग से प्रेम विवाह कर लिया। जिसके बाद दोनों दम्पति बरही महिला थाना पहुंचे। जानकारी देते हुए नव दाम्पत्य ने बताया कि वे एक दूसरे से प्यार करते है, दोनों बालिग है। जिसके कारण दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली हैं।

बता दे कि वें दोनों शादी कर अपने घर चारमाईल पहुंचे थे, ग्रामीणों के अच्छे व्यवहार को न पाकर वह दोनों बरही महिला थाना पहुंचे, जहां महिला थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें गांव पहुंचा दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक दोनों बरही महिला थाना में थे। दोनों को घर भेजने की तैयारी की जा रही थी। युवक ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग मोबाइल के जरिये चला, जो विवाह के रूप में बदल गया। बताया कि युवक हैदराबाद तेलंगाना में काम करता था, वहीं पर लड़की साधना राय पहुंच गई और शिवमंदिर में विवाह किया। छह महीनों से पति पत्नी के रूप में रह रहे थे। इसी बीच घर वालों के कहने पर अपने गांव चार माइल बरही आने का विचार किया। वह दोनों जैसे ही गांव चार माइल पहुंचे, जहां लोगों ने उन्हें गांव आने से रोक दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट