आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार करने में पुलिस कर रही है कोताही - पीड़िता महिला

चांद ।। आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार करने में पुलिस की कोताही रास नहीं आ रही है। पीड़ित महिला एवं किसान मजदूर संघर्ष समिति ने चिकित्सक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। आरोपी चिकित्सक पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एफआईआर दर्ज किये चार दिन से अधिक हो जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस के द्वारा आरोपी चिकित्सक पर नरमी बरते जाने को लेकर ग्रामीणों एवं किसान मजदूर संघर्ष समिति में आक्रोश है। लोगों के द्वारा पुलिस पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ग्रामीण पीड़ित महिला एवं किसान मजदूर संघर्ष समिति ने चिकित्सक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ित महिला मधु देवी का आपरेशन करने में लापरवाही एवं नाजायज पैसे वसूल करने के चिकित्सक शिव प्रकाश यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं। मधु देवी एवं भ्रष्टाचार अपराध नियंत्रण समिति ने चिकित्सक पर कारवाई करने के लिए जिलाधिकारी एंव सिविल सर्जन से मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सेवा श्रम अस्पताल पर कारवाई करते हुए सिविल सर्जन ने सेवा श्रम अस्पताल के चिकित्सक शिव प्रकाश यादव पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद ने वुधवार को चांद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने कारवाई करते हुए अस्पताल को सीज कर दिया। पुलिस के द्वारा चिकित्सक को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि चिकित्सक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया की जल्द ही आरोपी चिकित्सक जेल में होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट