
आरपीआई की दिल्ली में 8 फरवरी को होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक*
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Feb 03, 2021
- 445 views
मुंबई,3 फरवरी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 8 फरवरी को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र भवन में होगी। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री रामदास आठवले की अध्यक्षता में होगी। इस वर्ष बंगाल,केरल,तमिलनाडु, आसाम और जम्मू कश्मीर इन पाँच राज्यों में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
देशभर में चल रहे सदस्यता अभियान और चुनाव सम्बन्धी अनेक मामलों में चिंतन मनन किया जाएगा। आगामी जून महीने में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने के लिए भी इस दौरान रूपरेखा तैयार की जायेगी।।
रिपोर्टर