जिसने पार्टी को धोखा दिया उसका राजनीतिक पतन हुआ -जिला अध्यक्ष

नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट

स्थानीय पंचायत भवन में बीएसपी की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई।जिसमें जिला अध्यक्ष रामइकबाल राम ने एकलौते विधायक को पार्टी छोड़ने से मायूस हुए कार्यकर्ताओ को अपने तंज से उत्साहित करते हुए कहा कि अपवाद को छोड़ दिया जाए तो इतिहास गवाह है कि जिस नेता ने  पार्टी को धोखा दिया उसका राजनीतिक पतन हो गया।उन्होंने कहा कि पिछले रिकार्ड को देंखे तो जिले के चार विधानसभा में से तीन भभुआ चैनपुर व मोहनिया पर बीएसपी जीत का पताका फहरा चुकी है।वही रामगढ़ पर 1995 के चुनाव से ही प्रतिद्वंदी पार्टी रही है।जिससे स्पष्ट है कि पूरे जिले में बीएसपी का जनाधार अन्य पार्टियों से काफी बेहतर है।कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है।अगर ठान ले तो आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के चारो विधान से बीएसपी प्रत्याशियों की जीत को कोई भी पार्टी  रोक नही सकती है।उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि राज्य में राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए यही लगता है कि कभी भी मध्यवती चुनाव हो सकता है।इसलिए पार्टी कार्यकर्ता बिना समय गवाए आज से ही पार्टी संगठन के विस्तार और मजबूती पर लग जाए।गांवों में प्रवास करे और बहन जी के कार्यकाल में यूपी में हुवे विकास के साथ साथ पार्टी के नीतियों को घर घर तक पहुचाए।कार्यकर्ताओ के मान सम्मान के लिए पार्टी हर कुर्वानी देती आई है।इसलिए कार्यकर्ताओ को भी ताकत देने में पुरजोर कोशिश करनी चाहिए।बैठक में सुरेंद्र राम सदन खरवार झुरी राम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।संचालन प्रखंड अध्यक्ष बबन राम व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम इकबाल राम ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट