
मसौढा पैक्स से अध्यक्ष पद पर विजई बने पंकज कुमार सिंह उर्फ पप्पू
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Feb 16, 2021
- 406 views
दुर्गावती से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)।। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गावती प्रखंड के मसौढा पंचायत में पैक्स के लिए मंगलवार को सुबह मतगणना हुई। जिसमें पंकज कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को दूसरी बार जनता ने अपना बहुमूल्य मत देकर पुनः हैं पैक्स अध्यक्ष बनाया। पंकज सिंह उर्फ पप्पू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बिजयमल सिंह को 263 वोटों से हराकर जीत हासिल की पंकज कुमार सिंह को कुल 395 और बिजयमल सिंह को 132 वोट मिले जबकि आठ वोट रद्द पाए गए। पंचायत में पैक्स के कुल 709 मतदाता थे। जिसमें 536 वोट पोल हुए थे। चुनाव निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने मतगणना के बाद पंकज कुमार सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया। पैक्स कार्यकारिणी सदस्य पद पर आठ लोग पहले ही निर्विरोध विजई हो चुके थे। वही तीन सदस्य पदों पर हुए मतदान में समशेर अंसारी मंजू देवी सरिता देवी विजय रही। मतगणना स्थल पर दुर्गावती अंचलाधिकारी लक्ष्मण सिंह दुर्गावती थानाध्यक्ष संजय कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज बिहारी , बीसीओ आदि कर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर