झारखंड की राजधानी रांची के एक मॉल में तीन महिलाएं गलत काम करने की नीयत से घुसीं

झारखंड ।। झारखंड की राजधानी रांची के एक मॉल में तीन महिलाएं गलत काम करने की नीयत से घुसीं। सीसीटीवी फुटेज में इन महिलाओं का कारनामा रिकॉर्ड हो गया। पुलिस अब इन महिलाओं को पकड़ने के लिए जांच-तलाशी कर रही है। बताया गया कि इन महिलाओं का गिरोह चोरी-स्नैचिंग में संलिप्‍त हैं। ये काम-काजी महिलाओं को अपना निशाना बनाती हैं। रांची में सक्रिय महिलाओं के चोर गिरोह मॉल और बड़े प्रतिष्‍ठानों में चोरी की वारदात कर रहे हैं। मंगलवार को लालपुर थाने के न्‍यूक्लियस मॉल में ऐसी तीन महिलाएं एक महिला का पर्स लेकर चलते बनीं। रांची के पिस्‍का मोड़ काजू बगान की रहने वाली पीड़‍िता पूनम कुमारी खरीदारी के लिए यहां पहुंची थीं। इन्‍हें चकमा देकर महिला चोर गिरोह ने उनका पर्स उड़ा लिया। पर्स में रुपये और जरूरी कागजात थे।

चतरा में विवाहित पुलिस जवान ने नाबालिग लड़की से रचाई शादी, गिरफ्तार सामान खरीदने के बाद जब महिला पूनम कुमारी ने पेमेंट के लिए पर्स निकाला, तो बैग से उनका पर्स गायब था। महिला के शोर मचाने के बाद मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए। यहां तीन महिलाएं उनके पीछे पड़ीं दिख रही हैं। जो मौका देखकर उन्‍हें चकमा दे गईं और उनके बैग से उनका पर्स निकाल लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और महिला के बयान पर एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है। ऐसी महिलाओं को पकड़ने के लिए जांच-तलाशी की जा रही है।  सदर थाने की पुलिस ने कोकर के एक घर में चोरी करने के आरोप में नाबालिग समेत तीन महिलाओं को दबोचा है। इनमेंशांति देवी, पूजा कुमारी व एक नाबालिग शामिल है। दो महिलाओं को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा, जबकि एक नाबालिग को रिमांड होम भेजा है। जानकारी के अनुसार कोकर आदर्श नगर की रहने वाली सुनीता देवी के मकान में बीते सोमवार को तीन महिलाएं उनके घर में घुसीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट