प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता एवं वार्ड सदस्य पर पंचायत सचिव ने कराई प्राथमिकी दर्ज

दुर्गावती से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

दुर्गावती ( कैमूर )।। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत के पंचायत सचिव रामबचन शर्मा ने प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता और वार्ड सदस्य शकुंतला देवी पर सरकारी राशि गबन का आरोप लगाया है। जिसे लेकर संबंधित दुर्गावती थाने में आज प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। कल्याणपुर पंचायत के वार्ड दो में शकुंतला देवी को 622000 रुपये गली नली और जल नल के मद में खर्च करने के लिए दिया गया था। लेकिन आज तक काम में उन पैसों का उपयोग नहीं किया गया। लेकिन पैसे की निकासी 465000 कर ली गई। जांच के बाद अपने निजी मद में पैसे खर्च करने के बाद दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वही दुर्गावती प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता के ऊपर पंचायत सचिव रामबचन शर्मा ने आरोप लगाया कि अग्रिम राशि 33.42.500 निकासी गई जिसे प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता ने ले ली। आज पंचायत सचिव रामबचन शर्मा के द्वारा लाचार होकर दुर्गावती प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता के ऊपर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट