राष्ट्रीय वीज निगम ने गेंहू का कराया क्राफ्ट कंटिग



DBW 187 किस्म का गेंहू उत्पादन में किसानों के लिए बना बरदान 

चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

 चांद ( कैमूर )।।  DBW 187 नई किस्म का गेंहू उत्पादन के लिए किसानों के लिए बरदान साबित हो रहा है। राष्ट्रीय वीज निगम चांद के द्वारा संजय सिंह के खेत में  डी बी डबल्यू 187 किस्म गेंहू की फसल का  क्राफ्ट कंटिग कराया गया। डी बी डबल्यू 187 किस्म गेंहू का उत्पादन क्राफ्ट कंटिग के अनुसार प्रति हेक्टेयर 47 किवंटल से अधिक उपज हुआ। क्राफ्ट कंटिग कृषि विभाग के द्वारा कराया गया। क्राफ्ट कंटिग के समय प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राजनारायण झा किसान सलाहकार डबलू पांडे अजब सिंह प्रबन्धक राष्ट्रीय वीज निगम चांद एवं किसान संजय सिंह उपस्थित थे। गेंहू की फसल औरइया गांव में संजय सिंह के खेत में कराया गया। नई किस्म गेंहू डी बी डबल्यू 187 की जानकारी देते हुए अजब सिंह प्रबन्धक राष्ट्रीय वीज निगम चांद ने कहा वीज की नई किस्म अधिक पैदा देने में सक्षम है। उन्होंने ने कहा कि चांद में कुल 200 किवंटल गेंहू का वीज किसानों को दिया गया था। किसानों ने 200 हेक्टेयर में गेंहू के वीज की खेती किये हुए हैं। प्रखण्ड में चांद केकढा गोंई भटानी वरहनी रामपुर आदि गाँव के शुभम शेखर सिंह योगेन्द्र सिंह संजय सिंह भुलन सिंह अशोक कुमार सत्येंद्र कुमार आदि ने नई किस्म गेंहू की खेती किये हुए हैं। किसानों ने कहा कि नई किस्म की गेंहू की खेती सभी किस्म से अधिक पैदा दे रही है। किसानों ने कहा कि डी बी डबल्यू 187  नई किस्म गेंहू  60 किवंटल से अधिक प्रति हेक्टेयर उत्पादन दे रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट