
विवाहिता के साथ दुष्कर्म, तीन पर मुकदमा दर्ज
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- May 17, 2021
- 426 views
एक पखवाड़े पूर्व की घटना, उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर दर्ज हुआ मुकदमा
अमानीगंज, अयोध्या ।। थाना खंडासा क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना के एक पखवाडें बाद खंडासा पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष खंडासा नीरज सिंह ने बताया की मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
गैर संप्रदाय की विवाहिता ने खंडासा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 30 अप्रैल को सायं 4:30 बजे उसके गांव के ही तीन लोग उसके घर घुस आये और उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा गाली गलौज और मारपीट भी की। पीड़िता ने बताया कि खंडासा पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद मुकदमा पंजीकृत नहीं किया इस दौरान दुष्कर्म और मारपीट में घायल महिला ने कई दिनों तक निजी चिकित्सक से इलाज कराया। जब प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो खंडासा पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरु की।
रिपोर्टर