स्वच्छता ही सेवा है , अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ रखना आवश्यक है__ मनपा आयुक्त।

                            भिवंडी शहर ।

स्वयं स्वच्छ रहते हुए गंदगी से दूर रहकर अच्छे उत्तम आरोग्य का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुवात महानगरपालिका क्षेत्र में मनपा द्वारा शुरू की गई है। भिवंडी म्हणगपालिका  क्षेत्र में सभी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के लिए अच्छे प्रकार से शहर में स्वच्छता का प्रचार एवं प्रसार, प्लास्टिक बंदी, पर्यावरण पूरक गणेशोत्सव, गोवर रुबेला लसीकरण, इसी प्रकार आरोग्य के लिए जनजागृती करने वाले जैसे विषयों पर  आधारित  स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है इस प्रकार की जानकारी मनपा आयुक्त मनोहर हिरे ने दी है।


जिसके लिए स्वतंत्र परिक्षक नियुक्त किए गए हैं।इस उपक्रम में स्वच्छता का प्रसार एवं प्रचार, करने के लिए मंडल को महानगरपालिका द्वारा गौरवान्वित किया जाएग इस संदर्भ की जानकारी महानगरपालिका आयुक्त मनोहर हिरे ने दी है।इसी प्रकार उक्त स्वच्छता अभियान में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारी, अन्य सभी धार्मिक संस्था के पदाधिकारी, सामाजिक संस्था,शैक्षणिक संस्था, सेवाभावी संस्था, निजी औद्योगिक संस्था, ने स्वयं प्रेरणादायी रूप से सहभागी होकर अपने शहर को स्वच्छ रखना है इसे गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेना है। , व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वछता का स्वप्न साकार करना है इस प्रकार का आवाहन मनपा आयुक्त मनोहर हिरे  ने किया है।


भिवंडी शहर मे १५ सितंबर से २ अक्टूबर तक जयंती तक  स्वच्छता अभियान आयोजन किया गया है।इसके अंतर्गत स्वच्छता के लिए श्रमदान करना , सार्वजनिक स्वच्छता के लिए जनजागृती करना , इस काम के लिए प्रभात फेरी का आयोजन करना,  पथनाट्य आयोजित करना, आदि उपक्रम द्वारा विशेषतः झोपडपट्टी औद्योगिक परिसर का स्वच्छता करने के लिए विशेष अभियान का आयोजन किया जाने वाला है।इससे पहले १ सितंबर से पंद्रह दिनों तक सभी स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए महानगरपालिका ने तैयारी की है। शहर के सभी नागरिक स्वयंसेवी सामाजिक संस्था, महिला बचत गट के द्वारा आवाहन किया गया है कि आप सभी इस स्वच्छता अभियान में सहभाग लेकर अपने भिवंडी शहर को स्वच्छ रखने के लिए महानगरपालिका का सहकार्य करें। व अपने शहर को 2018 से   स्वच्छता के लिए गतिमान बढाने के लिए  शहर को पुरस्कार मिला है जो अच्छे प्रकार से जतन करने का प्रयत्न करें।इसके अलावा भविष्य में भी इसी स्वरूप से अच्छा पुरस्कार नागरिकों के सहकार्य से अपने शहर को मिले इस प्रकार का मनोगत मनपा आयुक्त मनोहर हिरे  ने व्यक्त किया है।  

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट