14 मोटरसाइकिल व 04 ऑटो रिक्शा चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

भिवंडी।। भिवंडी शहर में आऐ दिन दो पहिया वाहन चोरी की घटनाएं घटित हो रही है.जिसे देखते हुए भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने शहर के मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग करने के लिए सभी पुलिस स्टेशनों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को आदेश जारी किया है.इसी क्रम में शांतिनगर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत ने सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले के मार्गदर्शन पर अपने क्षेत्रों में नाकाबंदी के दरमियान वाहन चेकिंग करने के लिए मुहिम छोड़ रखा हुआ है। इसी दरमियान एक गुप्त सुचना दार से मिली जानकारी पर पुलिस उप निरीक्षक रविन्द्र पाटिल तथा पुलिस टीम ने फेमस होटल के पीछे खान कंपाउंड निवासी मोहम्मद सरजील सिराज अहमद मोमिन (19) और ताज होटल, गुलजार अपार्टमेंट गैबीनगर निवासी फिरोज हबीब शेख उर्फ लाला (25) को गिरफ्तार किया। जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर शांतिनगर पुलिस सीमा अंर्तगत 07 तथा ठाणे जिले के अन्य पुलिस थाना सीमा अंर्तगत 11 कुल 18 जगहों से मोटरसाइकिल व ऑटो रिक्शा चोरी करने की बात कबूल किया.गिरफ्तार आरोपियों के पास 14 मोटरसाइकिल व 04 ऑटो रिक्शा कुल 6,76,000 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियो ने शांतिनगर पुलिस थाना में मोटरसाइकिल चोरी संबंधी दर्ज 07, नारपोली पुलिस थाना अंर्तगत 02,नौपाडा पुलिस थाना में दर्ज 02,भोईवाडा पुलिस थाना 01,कोन गांव पुलिस थाना 01,निजामपुरा पुलिस थाना 01, कासारवडवली पुलिस थाना 01,खडकपाडा पुलिस थाना 01, बाजारपेठ पुलिस थाना 01और शिलडायघर पुलिस थाना 01 एक जगहों से कुल 18 वाहन चोरी किया था. जिसका संबंधी पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज है। 
शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत, पुलिस निरीक्षक ( प्रशा) किरण कुमार कबाडी, पुलिस निरीक्षक ( अपराध) नितीन पाटिल, पुलिस निरीक्षक विक्रम मोहीते , पुलिस उप निरीक्षक रवीन्द्र पाटिल,सहायक पुलिस उप निरीक्षक भोलासो शेलके,पुलिस नाइक किरण जाधव,प्रसाद काकड, पुलिस सिपाही अमोल इगले,रविन्द्र पाटिल,श्रीकांत पाटिल आदि ने इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में विशेष कार्य किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट