हत्या, डकैती, चोरी, अम्लीय पदार्थ बिक्री जैसे संगीन अपराध में लिप्त 07 लोगों को शांतिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिवंडी।। भिवंडी शहर में बढ़ते क्राइम ग्राफ को देखते हुए भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र गावित व प्रशांत ढोले ने अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष मुहिम छोड़ रखा हुआ है जिसके तहत सभी 06 पुलिस थाना में गश्त व चौकसी को बढ़ा दी गयी है. वही पर सभी पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों ने अपने अपने सीमाऐ सील करते हुए नाकाबंदी लगा दी है।

इसी क्रम में शांतिनगर पुलिस पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राउत ने विभिन्न आपराधिक घटनाओं में शामिल 07 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.गिरफ्तार आरोपी हत्या, डकैती, चोरी और अम्लीय पदार्थ बिक्री जैसे संगीन अपराध में शामिल थे। भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने पत्रकार परिषद आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि 09 अगस्त को शांतिनगर पुलिस थाना सीमा अंर्तगत न्यु आजादनगर में एक युवक ने एक व्यक्ति पर तंज कसते हुए उसे "क्या बोलता है लंबू" कहने से नाराज़ हो गया.जिसके कारण मोहम्मद तौसिफ उर्फ लंबू मोहम्मद मुजफर अंसारी (21) मोहम्मद तौफिक मोहम्मद सदरु अंसारी (20) मोहम्मद खुर्शीद उर्फ नानभैया इसराईल उर्फ मुन्ना अंसारी (20) ने मिलकर कर अजगर मंजूर शेख के साथ मारपीट करते हुए उसे चाकू मार कर हत्या कर दी थी तथा हत्या कर अपने मूलगांव मध्य प्रदेश जाने के लिए कल्याण रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थें। इसी दरमियान शांतिनगर पुलिस को इसकी जानकारी मिली.तीनों को कल्याण स्टेशन जाकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
वही पर दूसरी घटना शांतिनगर सब्जी मार्केट में स्थित मन्नत गोल्ड नामक ज्वेलर्स दुकानदार नितीन शांतिलाल जैन (47) के दुकान में घटित हुई थी जिसने ग्राहक बनकर पंकज दिनेश सिंह नामक व्यक्ति चांदी का अंगूठी लेने के बहाने आया तथा दुकानदार पर ही पिस्तौल लगाकर " जितना माल है सब निकाल दो" कहते हुए जबरन चोरी करने का प्रयास किया.इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शांतिनगर पुलिस के पुलिस सिपाही श्रीकांत पाटिल तथा पुलिस कर्मियों ने जाकर शस्त्र धारी को निशस्त्र करते हुए पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया।

तीसरी घटना इसी परिसर के आमपाडा शानदार मार्केट के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा बेचने आऐ थे.जिसकी जानकारी ‌मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर सोहेल शेख तथा एक अन्य साथीदार को 10 किलो 390 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया.जब्त गांजे की कीमत 2,07,800 रुपये है। इसके साथ ही इस काम में लिप्त मोटरसाइकिल सहित कुल 2,57,800 रुपये का मुद्देमाल पुलिस ने जब्त किया है। इसी क्रम में 24 मार्च 2021को गोरखनाथ अंकुश म्हात्रे की होंडा कंपनी की डिवो मोटरसाइकिल व 09 तोले के सोने का आभूषण अनिल पाल नामक व्यक्ति चोरी कर फरार हो गया था.शांतिनगर पुलिस ने फरार आरोपी अनिल कुमार राजेन्द्र पाल (22) को झारखंड राज्य के रांची जिले जाकर गिरफ्तार किया तथा उसके पास से 1,20,000 कीमत के सोने का आभूषण बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत, पुलिस निरीक्षक ( प्रशा) किरण कुमार कबाडी, पुलिस निरीक्षक (अपराध) नितीन पाटिल, पुलिस निरीक्षक विक्रम मोहिते के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक रविन्द्र पाटिल, निलेश जाधव,वडगिरे,सहायक पुलिस निरीक्षक शेलके, पुलिस हवलदार चौधरी, पुलिस नाइक वडे, इथापे,सैयद, वेताल पुलिस नाइक काकड, मोहिते,जाधव, पुलिस सिपाही श्रीकांत पाटिल, इंगले,पाटिल,सानप आदि पुलिस कर्मियों ने विशेष सहयोग किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट