365 विधानसभा के प्रबल दावेदार संजय मौर्य ने नवनियुक्त मंत्री संजय गौड़ से की शिष्टाचार मुलाकात

शाहगंज ,जौनपुर ।

सूत्रों के हवाले से प्राप्त खबरों के अनुसार  उत्तर प्रदेश मे मंत्री मंडल  विस्तार में श्री संजय गौड़ विधायक ओबरा सोनभद्र जी को राज्य मंत्री बनाया गया । 


 प्राप्त खबर के अनुसार जनपद जौनपुर के भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता तथा 365 विधानसभा सीट शाहगंज से विधायक पद के प्रबल दावेदार श्री संजय मौर्य (सह मीडिया प्रभारी काशी क्षेत्र ओबीसी मोर्चा) जी ने अपने साथियों संग , नवनियुक्त मंत्री संजय गौड़, (ओबरा )जी के आवास पर  पहुंच कर उन्हें बधाई दी और उनके स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की।  


 श्री  संजय मौर्य के साथ साथ नवनियुक्त मंत्री के  आवास पर  भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र उपाध्याय जी, जौनपुर जिला उपाध्यक्ष श्री नीरज मौर्य ,युवा समाजसेवी जय मौर्य  ने भी मंत्री जी को बधाई दी एवं उनके भविष्य की मंगलकामना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट