भिवंडी से दो तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी।। भिवंडी पुलिस के अलग -अलग पुलिस थानों में दर्ज विभिन्न आपराधिक घटनाओं में लिप्त और दो वर्षों के लिए तड़ीपार हुए आरोपियों को भिवंडी पुलिस ने फिर से शहर के अलग अलग जगहों से घूमते हुए दबोच लिया है। वही पर दोनों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम कायदा कलम 142 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारपोली पुलिस थाना सीमा अंर्तगत केवणी दिवा निवासी सागर गोरक्ष भोईर (25) काई आपराधिक घटनाओं में लिप्त था। जिसके कारण भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल-2 के आदेशानुसार 20 जून 2019 को ठाणे शहर, पालघर, बृहमुंबई , पुणे और रायगढ़ जिले से  02 वर्षों के लिए तड़ीपार कर दिया गया था। किन्तु भिवंडी पुलिस से बिना अनुमति लिए ही चोरी छिपके शहर में उसका आना जाना बना था। इसकी जानकारी मिलने पर नारपोली पुलिस ने उसे कल शुक्रवार को केवणी दिवा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह भोईवाडा पुलिस थाना सीमा अंर्तगत भंडारी कंपाउंड, नारपोली गांव निवासी राजकुमार अशोक कुमार पांडे (35) भी 27 जनवरी 2021 से भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 के आदेशानुसार ठाणे शहर, ठाणे ग्रामीण, मुंबई शहर,मुंबई उपनगर सहित पालघर से एक वर्ष के लिए तड़ीपार था किन्तु वह बिना अनुमति लिये भंडारी कंपाउंड में घूम रहा था। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसकी जांच भिवंडी पुलिस कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट