गांजा पीते हुए गजेड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिवंडी।। भिवंडी पुलिस के विभिन्न क्षेत्रों में अम्लीय व मादक पदार्थों सहित प्रतिबंधित गुटखा की बिक्री जोरों पर होती है। वही पर आऐ दिन भिवंडी पुलिस छापेमारी व नाकेबंदी कर प्रतिबंधित गुटखा व गांजा से भरी बोतोयों की बडी खेप भी बरामद करती रही है। इसके बावजूद आज भी शहर व ग्रामीण परिसर के शांतिनगर, अवचित पाडा, दरगाह दीवानशाह, कामतघर, मीठपाडा, कारिवली, खाडीपार, शांतिनगर, चविंद्रा, अंजूरफाटा आदि परिसरों में खुलेआम गांजा की बिक्री हो रही है। यही नहीं पान पट्टियों पर प्रतिबंधित गुटखा की बिक्री दोगुने भाव में की जाती है। मुंबई शहर से सटे होने के कारण यहाँ से अन्य शहरों में गुटखा की सप्लाई भी किया जाता है। इसी तरह शहर के स्लम क्षेत्रों में अम्लीय पदार्थ गांजा, देशी शराब, प्रतिबंधित नशेली दवाइयां की बिक्री होती है। जिसका सेवन युवा वर्ग के लोगों द्वारा किया जाता है। कोनगांव पुलिस ने जुनेद जमील शेख (29) को गंगाराम घाट की खाली जमीन,कोनतरी कोनगांव में गांजा पीते हुए हिरासत में लिया है। पुलिस सिपाही अशोक भगवान ढवले की शिकायत पर कोन गांव पुलिस ने जुनेद शेख के खिलाफ एन.डी.पी.एस. अॅक्ट कलम 8(क),27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच मपुउपनिरीक्षक पाटिल कर रही है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट