भिवंडी कांग्रेस ओबीसी आघाडी अध्यक्ष पद पर अनंता पाटिल की पुनः नियुक्त

भिवंडी।। कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सेल प्रदेशाध्यक्ष भानुदास माली ने राज्य में पक्ष पदाधिकारियों की नियुक्ति जाहिर की है। वही पर भिवंडी शहर जिला ओबीसी आघाडी अध्यक्ष अनंता पाटिल का पद कायम रखते हुए उन्हें पुनः भिवंडी शहर जिला ओबीसी सेल का अध्यक्ष बनाया गया है। इनको अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्ति होने पर भिवंडी शहर अध्यक्ष व पूर्व विधायक एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन, पूर्व सांसद सुरेश टावरे आदि पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया है।  इस अवसर पर नव नियुक्ति अध्यक्ष अंनता पाटिल ने कहा कि मै कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं पार्टी को आगे बढाने के लिए सदैव कार्य करता रहूंगा और ओबीसी समाज की हक्क के लिए आगे भी लडाई जारी रखूंगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट