संसार भगवान की कृपा से ही संचालित है -रत्नेश महराज

भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के धनापुर दक्षिणी मे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के संगीतमय प्रवचन मे रत्नेश महाराज ने कहा कि भगवान के पास कोई साधारण जीव नही रहता, भक्ति नही करता, नही जाता। उनके पास तो विरला ही जाते है जिनके ऊपर भगवान की कृपा होती है। भगवान से अलग कुछ नही है। सारा संसार भगवान की कृपा से ही संचालित हो रहा है। पुराणो की रचना के बाद शान्ति न मिलने से भगवान वेदव्यास ने भागवतपुराण की रचना जनकल्याणार्थ हेतु किया।

 कहा कि मानवता,सेवा,भक्ति ही मानव का परम लक्ष्य है। बिना भगवान को भोग लगाकर खाना खाना नरकगामी है। गाय को ग्रास देने से पापो का नाश होता है। कहा कि जो अनाज हम खाते है उसे खाने के स्थिति तक पहुंचने मे तक कई जीवो का नाश होता है,  इसलिए खाना खाने के पहले भगवान को भोग व गाय को ग्रास देना श्रेयस्कर होता है। वृंदावन से आये हुये आर्गन पर आचार्य दीपक शर्मा,और तबला पर मुकेश शास्त्री ,आचार्य डॉक्टर हरिओम तिवारी,शिवललंन जी महाराज,शशांक जी आदि इस इस श्रीमद भागवत कथा में अपना पूर्ण सहयोग दिया।इस मौके पर कमलाशंकर, हरिशंकर,नायब, रत्नेश, श्यामू मिश्रा समेत काफी संख्या मे प्रवचन श्रोता मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट