विवाहिता ने की आत्महत्या, छज्जे में लगे हुक से धोती के सहारे लटका मिला था विवाहिता का शव

अमानीगंज, अयोध्या ।। खंडासा थाना क्षेत्र के कलुआमऊ गांव में विवाहिता ने घर के छज्जे में लगे हुक से  लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। हालांकि पुलिस को अभी विवाहिता के मायके वालों का इंतजार है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कलुआ मुंह गांव निवासी राममिलन रैदास के बेटे राजेंद्र प्रसाद की शादी बीते 2 माह पूर्व सुल्तानपुर जनपद के सरैया गांव से हुई थी। शादी के बाद विवाहिता सन्नू देवी अपनी ससुराल आ गई थी। बीते सोमवार की देर रात सन्नू देवी ने घर के आंगन में दीवाल से सटाकर चारपाई खड़ी कर दी और चारपाई के सहारे ऊपर चढ़कर मर्दाना धोती के सहारे छज्जे के हुक में लटक कर चारपाई को धकेल दिया। जिसके चलते विवाहिता की मौत हो गई है। फंदे से लटका देख राजेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी खंडासा पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी पाकर क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं तहसीलदार हेमंत गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार की मौजूदगी में विवाहिता के शव का पंचायत नामा भरा गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की माता-पिता नहीं है उसके भाई बाहर शहर में रहते हैं, वह सब आ रहे हैं, उनका इंतजार है। उनके आने के बाद ही मामले में अन्य विधिक कार्यवाही हो सकेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट