जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में क्विज प्रतियोगिता में अतुल कुमार सिंह एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विवेक कुमार ने मारी बाजी

कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट


कैमूर (भभुआ) ।। जिलें में जहां आज कैमूर भभुआ के शिक्षा विभाग के बगल में मुक्ताकाश मंच परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत के तहत विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कैमूर जिलें के माध्यमिक विद्यालय एवं उच्च विद्यालय से छात्र छात्राओं ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिए हुए थें। जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीपीओ अक्षय पांडेय के द्वारा लगाए गए बच्चों द्वारा प्रदर्शनी को बारी बारी से देखा गया। बताते चलें कि जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्य नारायण प्रसाद ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी हर साल लगाया जाता हैं। जो विद्यालय स्तर प्रखंड स्तर और जिला स्तर पर होता हैं। प्रदर्शनी एवं विज्ञान मेला का मेन उद्देश्य होता हैं। कि बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति रुचि हो और अपने विषयों में महत्वपूर्ण रूप से समझने का प्रयास करें। ताकि विज्ञान के क्षेत्र में बच्चें काफी अच्छे प्रदर्शन कर सकें। वहीं जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। जहां क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अतुल कुमार सिंह द्वितीय स्थान अनुराधा कुमारी तृतीय स्थान अभिलाषा कुमारी लाई। 

वही विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान विवेक कुमार द्वितीय स्थान सत्यम कुमार एवं तृतीय स्थान अमित विक्रम सोनू ने लाया।डीपीओ अक्षय पांडेय ने बताया कि जो प्रखंड स्तर से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय बच्चें स्थान लाते हैं। वैसें बच्चों के लिए जिला स्तरीय पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर क्वीज प्रतियोगिता एवं मौखिक प्रतियोगिता के माध्यम से चयन किया जाता हैं। इसमें जो बच्चें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान आते हैं। उन बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाता हैं। इस विज्ञान प्रदर्शनी में 6 से 8 कक्षा और माध्यमिक एवं हाई स्कूल के बच्चे भाग लेतें हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट