
प्रमुख चुनाव दिलचस्प लड़ाई की ओर
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Dec 27, 2021
- 300 views
प्रमुख चुनाव में दोनों गुटों के जीत के दावे
कैमुर चांद ।। प्रमुख चुनाव दिलचस्प लड़ाई की ओर अग्रसर है। लोगों का मानना है प्रमुख चुनाव अब किस्मत से जीत हार का फैसला हो सकता है। दोनों गुटों के अपने अपने मजबूत दावे है। सुत्रों द्वारा जानकारी मिलने के बाद दोनों गुटों की संख्या बराबर मानी जा रही है। पुर्व प्रमुख अनिल सिंह एवं युवा चेहरा चंदन सिंह के बीच प्रमुख पद को लेकर जबरदस्त संघर्ष देखा जा रहा है। प्रमुख पद की फैसला 16 बीडीसी के उपर है। दोनों के पाले में आठ आठ बीडीसी है। चुनाव नजदीक आते बीडीसी को अपने पाले में करने के लिए दोनों प्रमुख उम्मीदवार प्रयास तेज कर दिया है। पिछले बार प्रमुख रहे अनिल सिंह के अपने दावपेच है। बघैला गाँव निवासी चंदन सिंह युवा चेहरे होने से आम लोगों को पसंद आ रहे हैं। राजनीतिक रसुख रखने वाले स्व रामबिलास सिंह के भतीजे चंदन सिंह के प्रमुख चुनाव जीतने की संभावना प्रबल दिखाई पड रही है। सुत्रों द्वारा जानकारी के अनुसार कुछ बीडीसी के द्वारा विश्वास घात करने की संभावना है। पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा दोनों पक्षों के द्वारा पैसे लेने की हैरान करने वाली खबर आ रही है। लोगों का कहना है कि अगर पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा मतदान किसे करेगें यह पता नहीं है। पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा विश्वास घात की खबर सही है तो चुनाव परिणाम की समीकरण उलट सकता है। दोनों पक्षों के द्वारा बीडीसी को अपने अपने पक्ष रखने के लिए टुर पर ले जाने की खबर मिल रही है।
रिपोर्टर