पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कला संकाय के डीन डॉ राजेश कुमार सिंह का हुआ सम्मान

खेतासराय जौनपुर ।। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल  विश्वविद्यालय के कला संकाय  के डीन नियुक्त  होने  के बाद राष्ट्रीय पी.जी कॉलेज जमुहाई जौनपुर में    डॉ राजेश कुमार सिंह को आज महाविद्यालय में  सम्मानित किया गया। डॉ राजेश कुमार सिंह वर्तमान  में  महाविद्यालय  में  सैन्य विज्ञान विभाग में विभगाध्यक्ष  है।  प्राचार्य डॉ मिथिलेश पांडेय ने डॉ राजेश कुमार सिंह को अंगवस्त्र  एवं पुस्तक भेट   करते हुए सम्मानित  किया एवं अपनी एक स्वरचित कविता "स्वप्न सुमन"  के माध्य्म से  डॉ  राजेश कुमार सिंह के व्यक्तित्व के विषय  में प्रकाश  डाला।   पूर्वांचल विश्विद्यालय के कला संकाय के डीन बनने के उपरांत  अपने प्रथम संबोधन में डॉ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि  जिस प्रकार उन्होंने अपने शैक्षिक कार्यकाल में उन्होंने  शैक्षिक वातावरण को  समृद्ध वनाने का अनवरत प्रयास किया है ठीक उसी प्रकार   कला संकाय के डीन बनने के बाद भी वो इस  प्रयास को   आगे भी अनवरत  जारी रखेगें, साथ ही इस नवीन   दायित्व  के लिए उन्होंने माननीय कुलपति महोदया का भी धन्यवाद  ज्ञापित किया एवं इस सम्मान समारोह को आयोजित करने के लिए प्राचार्य महोदय को भी हृदय से आभार  ज्ञापित किया। सम्मान  समारोह में डॉ विजय प्रताप सिंह ,डॉ अमित कुमार  गुप्ता ,डॉ इंद्रजीत सिंह , डॉ विनोद सिंह,डॉ नीरज दूबे ,प्रशान्त सिंह , ,डॉ मंजूलिका  यादव ,डॉ दिलीप सिंह  ,डॉ अजय सिंह ,डॉ तेजप्रताप सिंह , उपेंद्र  कुमार सिंह ,डॉ विनोद  कुमार  सिंह डॉ रणविजय सिंह ,,डॉ साधना सिंह ,डॉ  पारुली सिंह, डॉ अंसार  खान , डॉ अरुण कुमार पटेल डॉ सत्येंद्र कुमार यादव,  डॉ दिनेश   राय, डॉ विवेकानद चौबे  ,डॉ विजयलक्ष्मी ,रेनूमल एवं महाविद्यालय के  समस्त शिक्षको एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर  डॉ  राजेश कुमार सिंह को सम्मानित किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट