
नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ महाविकास आघाड़ी का जोरदार विरोध
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 25, 2022
- 619 views
भिवंडी।। राज्य के महाविकास आघाड़ी सरकार में मंत्री नवाब मलिक को केंद्रीय जांच एजेंसी तथा ईडी ने आतंकवादियों को वित्त सहायता पहुँचाने के आरोप में गत दिनों गिरफ्तार किया है। जिसके कारण विपक्ष में बैठी भाजपा द्वारा मंत्री मलिक के इस्तीफ़े की मांग की जा रही है और मंत्री के पीछे महाविकास आघाड़ी की शिवसेना, राकांपा व कांग्रेस के पाटी खड़ी है। इस प्रकार का आरोप भी भाजपा के पदाधिकारियो द्वारा लगाया जा रहा है। आज भिवंडी प्रांत कार्यालय के सामने महाविकास आघाडी सरकार में शामिल शिवसेना,कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित होकर नवाब मलिक के समर्थन करते हुए केन्द्र सरकार व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर शिवसेना पार्टी के भिवंडी शहर जिला प्रमुख सुभाष माने, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शहर जिला अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू, कांग्रेस पार्टी शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट व पूर्व विधायक रसीद ताहिर मोमिन, शिवसेना पदाधिकारी शाम पाटिल, मदन भोई, महेंद्र कुंभारे, कोमल पाटिल, नगरसेवक अशोक भोसले, कांग्रेस पदाधिकारी रानी अग्रवाल,तारिक फारूकी, रुकसाना कुरैशी, राकांपा पदाधिकारी भगवान टावरे,शीतल कांबले आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था और एक शिष्ट मंडल ने भिवंडी प्रांत अधिकारी के अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार गोरख फडतरे को निवेदन पत्र सौंपा।
रिपोर्टर