फाग महोत्सव पर चैनपुर गौरी शंकर मंदिर के पास भव्य भोजपुरी बिरहा का हुआ आयोजन

चैनपुर से सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 


चैनपुर ।। कैमूर जिला के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के गौरी शंकर मंदिर मठिया के पास 21 वा श्री रामचरितमानस महाधिवेशन 21- 2-2022  दिन मंगलवार को कृष्ण पंचमी  से दिनांक 3-3-2022 दिन गुरुवार फागुन कृष्ण पक्ष अमावस्या तक किया गया इस महाधिवेशन में  जल पात्र स्थापना श्री  राज अभिषेक ब्राह्मण भोजन भंडारा हुआ इसके पश्चात बीते रात्रि को फाग महोत्सव पर बिरहा का भी आयोजन हुआ इस  फाग महोत्सव पर उतरप्रदेश के भी बिरहा गायक एवं  कलाकार भाग लिए इस महोत्सव पर श्रद्धालु एवं भक्तों की काफी भीड़ जुटी थी भक्त भक्तों के  रस में झूम रहे थे बिरहा गायक ब्लू मस्ताना देव लाल यादव उत्तर प्रदेश रामजन्म टोपी रबिया रवि रंजन लक्ष्मी प्रियदर्शी कविता कृष्णमूर्ति इत्यादि गायक शामिल हुए और अपने स्वरों से लोगों  को  आनंदित किए  भक्त भी  इसका काफी आनंद उठाते रहे तथा झूमते रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार रहे  इस मौके पर पूर्व चेयरमैन विशंभर नाथ उर्फ वकील यादव चैनपुर जिला परिषद सदस्य कमलेश चौरसिया जिला परिषद सदस्य बुल्लू मस्ताना दुर्गावती जिला परिषद सदस्य दीपक यादव कुदरा जिला परिषद सदस्य चंद्रगुप्त पप्पू सिंह राजकेश्वर त्रिपाठी एवं अन्य जनप्रतिनिधि के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट