पुर्व मंत्री ने रामकथा को सराहा

कैमुर चांद ।। नौ दिवसीय रामकथा के पांचवें दिन पुर्व मंत्री ब्रज किशोर बिंद पंहुचे । पुर्व मंत्री ने पुरे समय रामकथा का आंनद लेते रहे। राम कथा शुरू होने के पहले श्री रामचरित मानस समिति बसहा के आयोजक अमलेश कुमार के द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया। पुर्व मंत्री ब्रज किशोर बिंद ने कथा वाचक बाल व्यास अशोका नंद जी महाराज का बंदना कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पुर्व मंत्री ने कहा रामकथा का आयोजन किया जाना क्षेत्र के लोगों के लिए शुभ है। उन्होंने ने सेवा समिति को शुभकामना देते हुए कहा मानव जन्म की सार्थकता राम नाम में निहित है। मंत्री ने कहा सभी श्रद्धालु राम के बनाए गए मर्यादा का पालन करें। उन्होंने ने कहा इंसान जैसा करता है वैसा भरता है। उन्होंने ने कहा इसी समय। मंत्री ब्रज किशोर बिंद ने संगीत मय कथा के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट