
थाना परिसर में लगा जनता दरबार तीन मामले को किया गया निष्पादित
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Apr 16, 2022
- 283 views
कुमार चन्द्र भूषण तिवारी
कुदरा(कैमूर) ।। थाना परिसर में हर शनिवार को बिहार सरकार के निर्देशानुसार भूमि संबंधित मामले निष्पादन हेतु थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में जनता दरबार लगाया जाता है। शनिवार को अंचलाधिकारी पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें की 5 आवेदकों द्वारा आवेदन दिया गया। पुराने तीन मामलों का निष्पक्ष निष्पादन किया गया, जिससे कि आवेदकों में खुशियां देखने को मिला। पुराना भूमि विवाद का एक मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलबिली पंचायत के पाठखौलिया गांव का है, जो कि वर्षों-वर्षों से चलते आ रहा है। जिस भूमि पर अनेकों बार वाद विवाद उत्पन्न हो चुका है, एवं अनेकों बार कोर्ट तक भी मामला जा चुका है। विगत मार्च महीने में उक्त भूमि पर दोनों पक्षों द्वारा आपसी वर्चस्व को लेकर काफी मारपीट भी हो चुका है।दोनों पक्ष के तरफ से एफ आई आर भी दर्ज कराया जा चुका है। उक्त मामले के निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष के द्वारा दोनों पक्षों का पक्ष निष्पक्ष रूप से सुना गया, दोनों पक्षों का साक्ष्य भी देखा गया। उसके उपरांत, दोनों पक्षों को समझाने की भी कोशिश किया गया।जिससे कि भूमि पर लगे हुए गेहूं का फसल नुकसान ना हो। पर दोनों पक्ष मानने को राजी नहीं हुआ। जिसके वजह से उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया गया, कि दोनों पक्ष में से कोई भी पक्ष फसल कटवाने हेतु खेत पर नहीं जाएगा। गेहूं का फसल शासन प्रशासन द्वारा कटवाया जाएगा जिससे कि आपसी वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में विवाद ना हो। इसके साथ ही जनता दरबार निष्पक्ष भाव से शांति पूर्वक संपन्न हुआ।
रिपोर्टर