लोगों को जिंदगी देते देते स्वयं जिंदगी की जंग हार गए डा.अभय सिंह

रिपोर्ट-राम मोहन अग्निहोत्री

गोपीगंज,भदोही। लोगों को जिंदगी देने वाले लोकप्रिय डॉक्टर अभय सिंह स्वयं की जिंदगी की जंग हार गये। सीएचसी गोपीगंज में तैनात चिकित्सक डा. अभय सिंह की मौत हो गयी है। मौत डेंगू से होने की बात सामने आ रही है। जबकि सी.एम.ओ. डॉक्टर सतीश सिंह ने मौत का कारण इंफेक्शन के साथ साथ अन्य बीमारी बताया है। लेकिन उन्होंने डेंगू की बात से भी इनकार नहीं किया है। सीएमओ का कहना है कि मौत का स्पष्ट कारण भी सामने नहीं आ सका है।डा. अभय को डेंगू की शिकायत पर BHU वाराणसी में भर्तीकराया गया था । CMO डा. सतीश सिंह का कहना है कि उनके शरीर में इन्फेक्शन हुआ था। हालांकि उन्होंने डेंगू से मौत होने की बात से भी इनकार नहीं किया है। बताते चलें कि दो दिन पहले सीएचसी के आसपास डेंगू के लारवा मिले थे। हालांकि जिले में डेगू फैलने की बात से सीएमओ ने इनकार किया है।

 डेंगू के शिकार इलाज के दौरान मृत डॉ अभय सिंह बी एच यू हॉस्पिटल वाराणसी मेंएक सप्ताह से इलाज के लिए भर्ती थे। बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में कार्यरत बहुचर्चित डॉ.अभय सिंह 40 वर्षीय नगरा ब्लाक बलिया निवासी को कुछ दिनों पूर्व डेंगू से प्रभावित होकर बीएचयू में एडमिट होकर इलाज करवा रहे थे एक हफ्ते के बाद आज दोपहर 1:00 बजे इलाज के दौरान डॉक्टर अभय सिंह की मृत्यु हो गयी। यह सुनकर उनके चाहेतो में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में डेंगू को लेकर लोगों के अंदर दहशत व तरह-तरह की चर्चाओं का विषय बना हुआ है।जिससे आम जनमानस में डेंगू मलेरिया के प्रकोप का भय बना हुआ है। जिसको लेकर डेंगू मलेरिया और टाइफाइड जैसे संक्रामक रोगों को लेकर समाजसेवी माखनलाल जयसवाल अनिल जायसवाल दिनेश अग्रहरी पूर्व सभासद संगीता देवी सभासद भाजपा सभासद नरेंद्र दुबे वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद मुरारी बरनवाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्रक के माध्यम से अवगत भी कराया गया था। फिर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में आकर खाना पूर्ति करते हुए कोई वैकल्पिक व्यवस्था या अस्थाई व्यवस्था करने में नाकाम मुख्य चिकित्सा अधिकारी भदोही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीता जागता उदाहरण हैं। नागरिकों ने बहुचर्चित डॉ अभयसिंह सिंह जिन्होंने डेंगू के कहर से अपने को ना बचा सके और अपनी जान उन्हें गवानी पड़ी डेंगू का इलाज करने वाला मशहूर डॉक्टर खुद  डेंगू का  शिकार शिकार होकर मृत्यु को प्राप्त हो गया नगर में इस दुखद घटना से शोक की लहर फैल गई और लोगों ने डॉक्टर अभय सिंह के हकीकत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से 2 मिनट का मौन रखकर अपनी शोकांजलि अर्पित की। शोकसभा में प्रमुख रूप से सर्वश्री सृष्टि नारायण शुक्ला, डॉ.ऐ. एन. सिंह, बिहारी लाल केसरवानी, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय मंत्री रमाकांत गुप्ता उद्योग व्यापार मंडल के गोपीगंज नगर अध्यक्ष श्रीकांत जयसवाल उपाध्यक्ष जगदीश उमर वैश्य पूर्व सभासद  दिनेश चंद्र अग्रहरी सभासद संगीता अग्रहरी प्रमुख समाजसेवी मदन लाल अग्रहरी प्रमुख समाजसेवी सतीश चंद्र अग्रहरी संत केशव कृपाल पांडेय जी राष्ट्रीय जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह अखिल भारतीय किसान मोर्चा भाजपा के वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रताप सिंह उर्फ चिंटू सिंह बघेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. राजेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा सभासद नरेंद्र दुबे पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष ईश्वर लाल बरनवाल भाजपा के नगर अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद मुरारी बरनवाल आदि लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट