नवरात्रोत्सव पर विविध कार्यक्रम का आयोजन।

नवरात्रोत्सव के अवसर पर सभी मंडलों में  माता जी के भजन गीत संगीत से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है। इसी प्रकार नवरात्रोत्सव के अवसर पर स्वर्गीय मनोज अनंत म्हात्रे व जय अंबे महिला मंडल द्वारा विशेषतः महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 


बतादें कि भिवंडी कामतघर ओसवालवाड़ी परिसर में नवरात्रोत्सव के अवसर पर माता जी की प्रतिमा स्थापित कर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जय अंबे महिला मंडल की स्थापना स्वर्गीय मनोज अनंत म्हात्रे ने 13 वर्ष पूर्व की थी इस मंडल द्वारा महिलाओं को विविध कार्यक्रम में सहभागी कर महिलाओं को समान हक्क और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य स्वर्गीय मनोज म्हात्रे ने किया था। अब उसी कड़ी को निरंतर जारी रखने के लिए उनकी सुपुत्री हर्षाली मनोज म्हात्रे ने स्वर्गीय मनोज अनंत म्हात्रे प्रतिष्ठान की स्थापना कर कार्यभार संभाला है। नवरात्री के अवसर पर ओसवालवाड़ी में गीत भजन संध्या के साथ महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु नारपोली वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक सुरेश जाधव,पूर्व विधायक योगेश पाटिल,नगरसेवक अशोक भोसले,छगन पाटिल,राहुल पाटिल , नितिन चिकनकर सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे सभी का भव्य स्वागत सत्कार मंडल द्वारा किया गया ! 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट