मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने की आंख असामाजिक तत्वों ने की चोरी

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। रामपुर प्रखंड अंतर्गत बेलॉव थाना क्षेत्र के पसाई गांव में प्राचीन दुर्गा मंदिर में, माँ दुर्गा की सोने की दाहिने आँख के साथ ही अन्य सामान असामाजिक तत्वों ने की चोरी। मंदिर के प्रबंधक सह पुजारी भरत शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार, उनके द्वारा बुधवार शाम को मंदिर में जब पूजा पाठ के लिए पहुंचा गया, तो देखा गया कि माँ दुर्गा के सोने की लगाई गई दाहिने आँख, पीतल की बाल्टी, कटोरा व अन्य समान असमाजिक तत्वों द्वारा चोरी कर ली गई है। इस बात की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीण जनता मंदिर में जाकर देखा आँख गायब मिली।यह भी देखा गया कि बायें आँख पर भी लगे सोने की आँख को निकालने का प्रयास किया गया है। सोने की लगी बाईं आँख पर भी खरोच का निशान साफ दिख रहा है, हालांकि दूसरा आँख नही निकाल पाये हैं।ग्रमीणों द्वारा असमाजिक तत्वों द्वारा आँख निकालने की बात कही जा रही है। वही लोगो ने बताया कि इसकी सूचना किसी द्वारा पुलिस को नही की गई है। ग्रमीणों द्वारा गुप्त रूप से पता लगाने की बात कही जा रही है।साथ ही लोगो को कहते सुना गया कि, जब लोग देवी देवता को नही बख्श रहे है, तो आम लोग की क्या हसरत होगी।माँ दुर्गा की सोना की आँख चोरी होने से लोगो मे भय व्याप्त है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट